February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान का नगर निगम कोरबा में सौजन्य आगमन — महापौर संजू देवी राजपूत से सपरिवार भेंट, सामाजिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 8 अक्टूबर 2025।
नगर पालिक निगम कोरबा में आज रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी का सपरिवार आगमन हुआ। इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत से उनकी सौजन्य मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, विनम्र आचरण एवं जनहित के प्रति समर्पण ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों पर गहरा प्रभाव डाला। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याण योजनाओं की जानकारी साझा की।

 

दोनों नगरों के महापौरों की यह भेंट सौहार्द्र, आपसी सहयोग और विकासोन्मुख संवाद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। नगर निगम कोरबा परिसर में हुई यह मुलाकात आत्मीय, प्रेरणादायक और स्मरणीय क्षणों से परिपूर्ण रही।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और सकारात्मक संवाद की सराहना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.