February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ “हम गढ़ते हैं विश्वास — अब कोरबा में सुमीत ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ” ✨

 

 

20 वर्षों की परंपरा, उत्कृष्टता और ग्राहकों के अपार विश्वास के साथ अब कोरबा में सुमीत ज्वेलर्स का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा शहर में आभूषण प्रेमियों के लिए एक नई खुशखबरी है। प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान और ग्राहकों के अटूट विश्वास के लिए प्रसिद्ध सुमीत ज्वेलर्स अब कोरबा में अपना भव्य शोरूम लेकर आ रहा है।
यह शुभारंभ कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025, शनिवार को प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा और देर शाम तक आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा। शोरूम का पता मेन रोड, कोरबा में स्थित है।
सुमीत ज्वेलर्स ने बीते 20 वर्षों में बेहतरीन गुणवत्ता, नये डिज़ाइनों और पारदर्शी व्यापार नीति से हज़ारों ग्राहकों का विश्वास जीता है। अब यही भरोसा और उत्कृष्ट सेवा कोरबा के ग्राहकों को भी मिलने जा रही है। नए शोरूम में सोने, हीरे, चांदी तथा आधुनिक डिज़ाइनों के आकर्षक आभूषणों का विशाल संग्रह देखने को मिलेगा।

 

संस्था के स्वामी प्रकाश चंद, पारस जैन एवं युवाओं की अगली पीढ़ी के सदस्य मयंक और श्रेयांश जैन ने बताया कि “कोरबा जैसे तेज़ी से विकसित होते शहर में हमारे ब्रांड की उपस्थिति ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगी। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को सिर्फ गहने नहीं, बल्कि विश्वास और परंपरा से जुड़ा अनुभव देना है।”
इस शुभ अवसर पर कोरबा नगरवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोरूम उद्घाटन के दौरान आगंतुकों के लिए विशेष ऑफ़र और आकर्षक योजनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.