July 24, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

धान गबन मामले में शिकायत,मंडी से नही मिला 4906 कट्टा धान….. और अब……पढ़िये ये ख़बर

एक चमत्कार ऐसा भी ..!धान खरीदी प्रभारी , ऑपरेटर व मिलर ने मिलकर किया चमत्कार जांच में मंडी में नही धान , तो कहां से हुआ उठाव..?

मामला किकिरदा धान उपार्जन केंद्र का है जहां एक अजीबो गरीब चमत्कार हुआ है जिस पर यकीन करना किसी के लिए मुमकिन है ही नही।

वो चमत्कार है बिना धान के किकिरदा उपार्जन केंद्र से धान का उठाव होना।

देवेंद्र रात्रे@जांजगीर चांपा।आपको बता दे किकिरदा में 4906 कट्टी धान गबन के मामले में जिला से जांच अधिकारी अरूण सूर्यवंशी सहकारिता सीईओ , उज्जवल दुबे पर्यवेक्षक, रविधर दीवान ब्रांच मैनेजर के द्वारा किकिरदा मंडी फड़ में जांच की गयी जहां मीडिया सहित ग्राम के ग्रामवासी मौजूद रहे। जांच में सामने आया कि किकिरदा धान फड़ में धान की 4906 कट्टी तो दूर धान का एक दाना तक नही है। जिसका पंचनामा भी तैयार किया गया।

अब यह चमत्कार कैसे हुआ कि जिस किकिरदा धान खरीदी केंद्र की जांच चल रहा है जहां धान का एक दाना तक नही है वहा से आज ही श्री नर्मदा फूड कंपनी ( मिलर) द्वारा 2250 बोरी धान उठाव किया गया। यह कारनामा किसी चमत्कार से कम नही है जहां धान ही नही वहां से उठाव कही न कही पूरे मामले में खरीदी प्रभारी उमेश बंजारे, कंप्यूटर आपरेटर सुरेश देवांगन, नर्मदा फूड कंपनी ( मिलर) द्वारा इस चमत्कारीक फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है कही न कही सारा खेल रुपयों का है। तभी तो रुपयों की जोर पर किकिरदा मंडी से धान का उठाव भी हो गया, गाड़ी की डीजल भी बच गया, ड्राइवर लेबर का खर्चा भी बच गया।

जांच अधिकारियों ने मीडिया से बनाई दूरी

किकिरदा धान खरीदी केंद्र का जांच करने जिले से जांच अधिकारी किकिरदा खरीदी केंद्र पहुचे थे जहां कई मीडिया प्रतिनिधि की मौजूदगी थी अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर भौतिक सत्यापन कर पंचनामा बनाया , संबंधितो का बयान लिया। जब मीडिया प्रतिनिधियों ने जांच में क्या पाया गया इस सम्बंध में अधिकारियों से जानना चाहा तब अधिकारी जवाब देने के बजाय हम जवाब देने अधिकृत नही कहकर व्यापारी के गोदाम से निकलकर खरीदी प्रभारी उमेश बंजारे को साथ लेकर चलते बने इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जांच के नाम पर कही अधिकारी जांच से बचने खरीदी प्रभारी को सिखाने तो नही आये क्योकि अधिकारी जिले को जीरो शार्टेज बता कर इनाम पाकर अपनी पीठ थपथपा सके।

फड़ में धान नही तो उठाव कहां से और कैसे – शिकायतकर्ता

किकिरदा धान खरीदी केंद्र की जांच करने जिले से अधिकारी आये थे जहां अधिकारियों को धान का एक दाना तक नही मिला ऐसे में धान का उठाव दिखाना धान खरीद प्रभारी उमेश बंजारे, कंप्यूटर आपरेटर सुरेश देवांगन, और मिलर की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया है इसकी कलेक्टर से शिकायत कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने मांग करूंगा।

संतोष कश्यप शिकायतकर्ता

2250 बोरी धान का आज उठाव हुआ है,आज कि स्थिति में धान मंडी में नही था सर लोगों को भी इसकी जानकारी है,धान कही से हो आज धान का उठाव हुआ है।

सुरेश देवांगन
कंप्यूटर आपरेटर किकिरदा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.