रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति, ठाकुर ने आभार व्यक्त किया
1 min read
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा विपणन सत्र 2026-27 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त कर कहा है कि देश के अन्नदाताओं को लगातार समृद्ध और सशक्त बनाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।
