मां गौरा साहून दाई मंदिर परिसर में आज होगी जसगीत गायन प्रतियोगिता — मोदीजी के दीर्घायु की कामना संग गूंजेंगे भक्ति रस के गीत


उरगा/कोरबा।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके दीर्घायु की मंगलकामना हेतु भाजपा उरगा मंडल द्वारा ग्राम तिलकेजा स्थित मां गौरा साहून दाई मंदिर परिसर में आज भव्य जसगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सोमवार दोपहर 1:30 बजे होगा, जो शाम 6:30 बजे तक चलेगा। इस आयोजन में क्षेत्रभर की जसगीत मंडलियों के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन का उद्देश्य माताजी की भक्ति के माध्यम से समाज में भक्ति, संस्कृति और एकता का संदेश देना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी जसगीत मंडलियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने बताया कि मातारानी के प्रति भक्ति और प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं प्रकट करने का यह एक अनूठा अवसर है। उन्होंने सभी जसगीत प्रेमियों और ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच मंदिर परिसर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लें और भक्ति भाव में डूबकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में मंडल के महामंत्री संजय वैष्णव एवं पवन कंवर, संयोजक श्रवण पाटले तथा सह संयोजक रामनिरंजन जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही है।
📍 स्थान: गौरा साहून दाई मंदिर परिसर, ग्राम तिलकेजा
🕒 समय: आज सोमवार दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक


