February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदीजी के दीर्घायु की कामना में भाजपा उरगा मंडल द्वारा भव्य जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन — संगम मंडली रही प्रथम

उरगा/कोरबा।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु की मंगलकामना हेतु भाजपा उरगा मंडल द्वारा ग्राम तिलकेजा स्थित गौरा साहून दाई मंदिर परिसर में भव्य जसगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य माताजी की भक्ति भावना के साथ प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु की सामूहिक कामना करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार दोपहर 1:30 बजे से हुआ, जो सायं 6:30 बजे तक भक्तिमय माहौल में निरंतर जसगीतों की गूंज के साथ चलता रहा। मण्डल अंतर्गत ग्राम अंजोरिपाली, बगबुड़ा, कलमी भांठा, गिधौरी, पहंदा, आमापाली और तिलकेजा की जसगीत मंडलियों ने माता रानी के भजनों का पांच घंटे तक भावपूर्ण गायन कर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जसगीत प्रतियोगिता में मण्डल अध्यक्ष द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें संगम जसगीत मंडली ने प्रथम स्थान, नवयुवक जसगीत मंडली कलमी भांठा ने द्वितीय स्थान तथा रामरमय्या जसगीत मंडली आमापाली ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी भक्ति और कला का परिचय दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला के नवनियुक्त महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री पवन कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कंवर, कार्यक्रम सह संयोजक रामनिरंजन जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल साव, राम मनोहर सोनी, शोभाराम कश्यप, ब्यासनारायण जायसवाल, अभिषेक कैवर्त सहित कोरबा से आए वरिष्ठ भाजपाइयों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उरगा मंडल की पूरी टीम का सहयोग रहा। भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा का यह अनोखा संगम ग्राम तिलकेजा में लंबे समय तक यादगार बन गया।
📍 स्थान: गौरा साहून दाई मंदिर परिसर, ग्राम तिलकेजा
🕒 समय: दोपहर 1:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.