August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व हृदय दिवस पर कोरबा में विशेष निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं हृदय सुरक्षा शिविर आज

ईसीजी जांच, सीपीआर (सावित्री आसन) प्रशिक्षण, अर्जुन क्षीर क्वाथ एवं स्वास्थ्य पुस्तिका निशुल्क वितरित की जाएगी –
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 27 सितंबर 2025।
29 सितंबर विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत एक विशेष निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 29 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा।


🧑‍⚕️ शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले विशेषज्ञ
इस अवसर पर अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ —
श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा,
नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा,
एवं नाड़ीवैद्या डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा
विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

🫀 विशेष सेवाएं और उपचार सुविधाएं
शिविर में हृदय रोगों सहित स्त्री–पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु विशेष उपचार एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शामिल हैं—
आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार
पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा
निःशुल्क ईसीजी जांच
सडन कार्डियक अरेस्ट से जीवन रक्षा हेतु सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) की जानकारी व प्रशिक्षण
उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) व मधुमेह (ब्लड शुगर) की निःशुल्क जांच
हृदय रोगियों के लिए परीक्षित औषधि एवं अर्जुन टैबलेट का निःशुल्क वितरण
हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी अर्जुन क्षीर क्वाथ का निःशुल्क सेवन
हृदय रोगियों हेतु स्वास्थ्य पुस्तिका का निःशुल्क वितरण
🧘‍♂️ योग–प्राणायाम एवं जीवनशैली पर मार्गदर्शन
शिविर में आने वाले सभी मरीजों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार योगाभ्यास व प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही रोगियों को स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा आहार–विहार संबंधी विस्तृत परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
📢 विशेषज्ञ की अपील
नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि “विश्व हृदय दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना है, ताकि समय रहते उनकी रोकथाम व प्रबंधन किया जा सके। अचानक हृदयाघात की स्थिति में सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) जीवनरक्षक सिद्ध हो सकती है।”
उन्होंने अंचल के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
📝 पंजीयन एवं संपर्क
शिविर में जांच एवं परामर्श हेतु पूर्व पंजीयन करवाना अनिवार्य है। इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना समय स्लॉट प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.