August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत पटपरा में आंगनवाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की रही उत्साहपूर्ण उपस्थिति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र, पटपरा।
ग्राम पंचायत पटपरा में आज आंगनवाड़ी केंद्र एवं पीडीएस भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती ममता, संकुल प्रभारी, स्थानीय शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। ग्रामीणों ने इस भवन निर्माण को ग्राम के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “आंगनवाड़ी केंद्र एवं पीडीएस भवन का निर्माण होने से गांव के बच्चों को बेहतर पोषण एवं शिक्षा सुविधा मिलेगी, साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से ग्रामीणों को मूलभूत वस्तुएं सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।”
सरपंच ममता ने भी ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के सहयोग और शासन की योजनाओं से संभव हो सका है। उन्होंने ग्रामीणों से भवन की देखरेख एवं स्वच्छता में सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में संकुल प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता निभाई। भूमि पूजन के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भवन निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.