October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा: उरगा मंडल में स्वच्छता अभियान ने बढ़ाया जनजागरूकता का संदेश, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।

विगत दिनों ग्राम कुदुर माल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मंदिर के आसपास की गंदगी को हटाकर ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में ग्राम तिलकेजा के जैत खाम्भ क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां बजबजाती नालियों की सफाई की गई तथा सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर को हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण की महत्ता समझाई और नियमित सफाई के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशन साव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा सोनवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राममनोहर सोनी, सीताराम कैवर्त, रविन्द्र सोनी, सागर वैष्णव सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ सफाई कार्य में भाग लिया और ग्रामीणों से भी अभियान में जुड़ने की अपील की।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इस प्रकार के स्वच्छता अभियान से गांवों में स्वच्छ वातावरण बनाने के साथ-साथ लोगों में सफाई के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.