August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनएसएस इकाई बिंझरा में उन्मुखीकरण अधिवेशन, नए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई बिंझरा, ब्लॉक पौड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में आज एकदिवसीय उन्मुखीकरण अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए स्वयंसेवकों का बैच पंजीकृत किया गया तथा उन्हें एनएसएस डायरी का वितरण किया गया। साथ ही पोषण सप्ताह और स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्वच्छता शपथ दिलाई गई, ताकि वे गांव और समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला कोरबा के जिला संगठक श्री वाई.के. तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य श्री जे.एस. मानसर ने की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल सेवा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त मंच है।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। अधिवेशन के पश्चात सभी उपस्थितजन राजगवालिन माता के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन में सेवा, अनुशासन और संस्कार अपनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.