October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जय बूढ़ा देव कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया पौधारोपण

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कोरबा। जय बूढ़ा देव कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रामपुर के सरपंच गंगा प्रसाद पटेल, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकीय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं समाज सेवा की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करना चाहिए। तभी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और स्वस्थ पर्यावरण मिल सकेगा।

 

 

 

कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए एनएसएस इकाई लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांव और घरों में पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों ने किया और अंत में सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पौधों की देखभाल और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.