सेवा पखवाड़ा के तहत तुलसी नगर हमर क्लिनिक में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय सहभागिता”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 26 सितंबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 3, तुलसी नगर स्थित हमर क्लिनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और

विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा श्री गोपाल मोदी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री नवीन अरोड़ा, पार्षद श्री युगल कैवर्त, श्रीमती रूबी सागर, पूर्व पार्षद श्री विकास अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सरजू अजय, मोर्चा जिला मंत्री श्री राजेश लहरे, भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री सूरज पांडे, श्री उत्तम जायसवाल, श्रीमती प्रमिला सागर, मंत्री श्री विजय गुप्ता, श्रीमती निमेश्वरी पवार, श्रीमती शांति यादव, कोषाध्यक्ष श्री सुकेश दलाल, श्री भोलू यादव, श्री प्रदीप सिंह, श्री उदय श्रीवास्तव, श्री दादू भैया, श्रीमती कमला गुप्ता, श्री संजय सारथी, श्री संतोष मिश्रा, श्री मन्नू भैया, श्री अजय साहू, सुश्री स्मिता सिंह, श्रीमती कविता सोनी, श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास, श्रीमती रेखा सिंह, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री तारकेश्वर तिवारी, श्री रविंद्र शर्मा, श्री दिनेश झा, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती मथुरा साहू, श्री अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित भाजपा नेताओं ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ की ओर से साहू मैडम एवं समस्त कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं सहयोग कार्य में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने इस शिविर का लाभ उठाते हुए भाजपा और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।


