October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, सेवा और सहयोग का संकल्प दोहराया गया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। ‘‘श्री सर्वेश्वरी समूह के सेवा कार्य सराहनीय और अनुकरणीय हैं। सामाजिक संस्थाओं में सर्वेश्वरी समूह अग्रणी स्थान रखता है।’’ यह उद्गार छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने व्यक्त किए। वे बालकोनगर दैहानपारा स्थित अवधूत आश्रम में आयोजित श्री सर्वेश्वरी समूह के 65वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अपने उद्बोधन में श्री देवांगन ने कहा कि अघोरेश्वर भगवान राम का मार्ग मानवता को सत्य के पथ पर ले जाने वाला है। पूज्य बाबा की कृपा ग्रहण करने की पात्रता हम सबको विकसित करनी चाहिए। आपसी सहयोग और सद्भावना के माध्यम से अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना ही वास्तविक साधना है।
बालकोनगर वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं अवधूत भगवान राम सेवाश्रम बालकोनगर के पदाधिकारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों में होना चाहिए। निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।
इस अवसर पर कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बालकोनगर शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई थी। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का मूल उद्देश्य है। समूह वर्तमान में 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत सेवा कार्य संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है।
स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई, श्रद्धालुओं ने सफलयोनी पाठ किया। बालकोनगर स्थित सभी मंदिरों, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में झाड़ू वितरण किया गया। संध्या में भजन-कीर्तन और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
समारोह के सफल आयोजन में अशोक सिंह, मनीष शांडिल्य, आलोक शर्मा, कृषानु दास, अशोक कुमार, गुलाब राणा, सेवक सिंह क्षत्रिय, रामायण सूर्यवंशी, आलोक शर्मा, राधेश्याम कुंभकार, श्रीमती राजकुमारी देवांगन, श्रीमती विमला क्षत्रिय, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती बिंदु दुबे, श्रीमती कुसुम शर्मा और सुश्री ज्योति शर्मा ने विशेष योगदान दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.