October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरपाली महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और स्टाफ ने दिखाया उत्साह

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरपाली महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और समाजसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अशोक बाई ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा—
“रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य है, बल्कि यह समाज सेवा की श्रेष्ठतम भावना को दर्शाता है।”
जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने युवाओं और शिक्षकों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा—
“युवाओं और शिक्षकों का यह उत्साह हमें यह दिखाता है कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”
इस अवसर पर सभापति लक्ष्मीन कंवर, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महामंत्री सुख सिंह, विश्राम कंवर, गौतम बियार, राकेश यादव, संजु वैष्णव, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों और स्टाफ में सेवा भाव को प्रबल किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में समाज के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.