August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भव्य जिला संगोष्ठी, धरमलाल कौशिक ने रखा एकात्म मानववाद का दृष्टिकोण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/कोरबा। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर कोरबा जिले में एक भव्य जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में सम्पन्न हुई, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।


संगोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचार और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक विचारधारा नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन है।” उन्होंने उपाध्याय जी के त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगोष्ठी के दौरान जनसेवा, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.