October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनपद पंचायत करतला में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, उपाध्यक्ष मनोज झा बने बदलाव के सूत्रधार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अब नई गति पकड़ चुकी है। पात्र परिवारों को पक्के मकान दिलाने की इस योजना में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। इसका श्रेय पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा के सतत प्रयासों और सक्रिय मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।


पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब योजना का लाभ सही जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है और उनका वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना साकार हो रहा है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा—
“प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐतिहासिक पहल है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर हर हितग्राही को उसका अधिकार दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।”
स्थानीय ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष मनोज झा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल सैकड़ों परिवारों को आवास का लाभ मिला है, बल्कि क्षेत्र में विकास की नई दिशा स्थापित हुई है।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से स्पष्ट है कि अब करतला अंचल में आवासहीनों का सपना वास्तविकता में बदल रहा है और आने वाले समय में हर पात्र परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित जीवन बिता सकेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.