August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 में कोरबा ने रचा इतिहास स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन, घंटाघर और एम.पी. नगर मार्ग पर हुआ भव्य आयोजन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/कोरबा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर चौक और एम.पी. नगर गार्डन मुख्य मार्ग पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “स्वच्छ कोरबा, स्वस्थ कोरबा” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा। नगर पालिक निगम कोरबा लगातार इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहा है।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, सफाई प्रभारी श्री संजय तिवारी सहित पार्षदगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।

 

 

स्वच्छता अभियान को जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नगर निगम ने सड़क, चौक-चौराहों और बाग-बगीचों में विशेष सफाई अभियान चलाया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे बैनर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से “कचरा न फैलाओ – कोरबा चमकाओ” जैसे संदेश पूरे मार्ग पर गूंजते रहे।
निगम अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोरबा को एक आदर्श स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।
ऐसे प्रयास निश्चित ही कोरबा को “स्वच्छता में नंबर वन” बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.