October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह : भाजपा नेताओं ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 24 सितंबर 2025। हरदीबाजार मंडल स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न सिर्फ रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया बल्कि सेवा भावना को भी नई ऊंचाई प्रदान की।
सेवा पखवाड़ा के जरिए समाजहित में पहल
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सेवा ही संगठन” के मंत्र को साकार किया।
“स्वच्छता अभियान एक जनजागरण का रूप” – श्री गोपाल मोदी

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद लाल किले की प्राचीर से देश में सबसे पहले स्वच्छता की बात उठाई। उस समय लोग आश्चर्यचकित थे, लेकिन आज स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय जनजागरण का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों, तालाबों, कुओं, बावड़ियों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया है।
उन्होंने आगे कहा –
“हर कोई चाहता है कि उसका घर, मोहल्ला, शहर और प्रदेश स्वच्छ हो। प्रधानमंत्री जी ने इस भावना को एक मिशन बना दिया है। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ एक पेड़ मां के नाम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं।”
भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
शिविर में जिला मंत्री श्री अजय दुबे, पूर्व जिला मंत्री श्री नरेश टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भुनेश्वर राठौर, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विजय राठौर, श्री छोटेलाल पटेल, श्री पंकज धुर्वा, श्री नरेंद्र अहीर तथा श्री निखिल राठौर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाजहित में योगदान दिया। यह आयोजन न केवल सेवा पखवाड़ा की महत्ता को दर्शाता है बल्कि युवाओं में भी समाज सेवा की भावना जागृत करने वाला रहा।

More Stories

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.