October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025: कोरबा ने रचा नया इतिहास, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*/कोरबा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर चौक और एम.पी. नगर गार्डन मुख्य मार्ग पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया। जनसैलाब की उपस्थिति और नागरिकों के उत्साह ने इसे एक अभूतपूर्व जनांदोलन का रूप दे दिया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम नागरिक एवं शहर की लोकप्रिय महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “स्वच्छ कोरबा, स्वस्थ कोरबा” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा। नगर पालिक निगम कोरबा लगातार इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, सफाई प्रभारी श्री संजय तिवारी, पार्षदगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।

 

 

स्वच्छता अभियान को जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नगर निगम ने सड़क, चौक-चौराहों और बाग-बगीचों में विशेष सफाई अभियान चलाया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रंग-बिरंगे बैनर, पोस्टर और स्लोगन ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। “कचरा न फैलाओ – कोरबा चमकाओ”, “स्वच्छता ही सेवा है” और “स्वच्छ शहर – स्वस्थ नागरिक” जैसे नारों की गूंज पूरे मार्ग पर सुनाई दी।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि –
“कोरबा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब हम सब मिलकर अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ रखेंगे तभी हमारा कोरबा सचमुच ‘स्वच्छता में नंबर वन’ शहर बन पाएगा।”
निगम अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोरबा को एक आदर्श स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।
ऐसे प्रयास निश्चित ही कोरबा को “स्वच्छता में नंबर वन” बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। रजत महोत्सव 2025 के इस विशेष अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान ने यह साबित कर दिया है कि जब जनता और प्रशासन एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
👉 इस आयोजन ने कोरबा को न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.