February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न – 207 मरीज हुए लाभान्वित

कोरबा, 23 सितम्बर 2025।राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भाजपा सेवा/स्वच्छता पखवाड़ा एवं “स्वस्थ भारत–विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर मिशन” के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क आयुर्वेद–एक्यूप्रेसर–योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग जुटे और शिविर का लाभ उठाया।

दीप प्रज्वलन एवं पूजन से हुआ शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
स्वस्थ भारत से विकसित भारत का सपना : गोपाल मोदी
अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि आयुर्वेद हमारे प्राचीन जीवन विज्ञान का अमूल्य धरोहर है। यदि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और रोगों से बचाव करेंगे तभी स्वस्थ भारत के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी। यही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन और सेवा पखवाड़ा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद अपनाने की अपील की।
207 मरीज हुए लाभान्वित – मुफ्त पुस्तिका का वितरण
इस निःशुल्क शिविर में 207 मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। आयुर्वेद, एक्यूप्रेसर और योग चिकित्सा विशेषज्ञों ने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों का परामर्श व उपचार किया। साथ ही जीवनशैली सुधार एवं संतुलित आहार के बारे में विशेष जानकारी दी गई। मरीजों को निरोगी जीवन हेतु उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निःशुल्क वितरित की गई।
कार्यक्रम में रहे विशेष योगदानकर्ता
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल मोदी, अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू सिंह, डॉ. राजेश राठौर, डॉ. संजय वैष्णव के साथ-साथ चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, डॉ. ललित साहू, डॉ. अजय निर्मलकर, डॉ. प्रदीप कश्यप, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी नारायण जायसवाल, डॉ. दिनेश वैष्णव, डॉ. राजकुमार पटेल तथा सहयोगी कमल धारिया, नेत्रनंदन साहू, अश्वनी बुनकर, महेंद्र साहू, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, अरुण मानिकपुरी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, पवन सिन्हा, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, अनिल वस्त्रकार, श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती राजमोहिनी भगत, गोपलाल राठिया, जुगल पालीवाल, स्वाति कश्यप, अंजना सिंह, अर्जुन गुप्ता, रामावतार यादव, अनिल डनसेना, धरमपाल सोलंकी, मनोज शर्मा, सुश्री प्रीति चौहान, देवबलि कुंभकार, कमला कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, सिमरन जायसवाल, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार, हर्ष नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
आयुर्वेद के प्रति बढ़ा जनमानस का विश्वास
यह शिविर न केवल निःशुल्क जांच और परामर्श का माध्यम बना बल्कि लोगों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का भी कार्य किया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.