August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा नगर पालिका को बाढ़ राहत हेतु 05 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल **/ दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव कल दंतेवाड़ा पहुंचे और माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी दंतेवाड़ा में मौजूद रहे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में हुई मूसलधार वर्षा और बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के जीर्णोद्धार एवं विभिन्न वार्डों की सड़कों, नालियों, पुलों और पेयजल फिल्टर प्लांट के मरम्मत कार्यों के लिए ₹ 05 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।


नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता और उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त मिश्र ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पायल गुप्ता ने कहा कि दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र को हाल ही में भारी बाढ़ से व्यापक नुकसान पहुंचा था, जिससे नागरिक सुविधाएं प्रभावित हुईं। इस राहत राशि से नगर के पुनर्वास, जल निकासी व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त मिश्र ने भी इस पहल के लिए शासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग की संवेदनशीलता से दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के विकास और पुनर्निर्माण में नई ऊर्जा और सहारा मिलेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने साथ ही नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.