February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा में करतला विकासखंड के सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा को समर्पित जीवन कार्यों को मिली गरिमा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत करतला विकासखंड में सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करें। शिक्षा का उद्देश्य अच्छे नागरिक गढ़ना है।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि “शिक्षक समाज की आत्मा होते हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि संस्कारों का संचार करके राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान अविस्मरणीय है और उत्कृष्ट शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं।”
स्थाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि शिक्षक द्वारा बोए गए ज्ञान और संस्कार समाज को पीढ़ियों तक फल देते हैं। सम्मानित शिक्षक हमारे लिए आदर्श हैं और उनका अनुसरण हमें करना चाहिए।
जनपद अध्यक्ष अशोक बाई ने कहा कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाकर जीवन जीने की कला सिखाते हैं। ऐसे समारोह शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और गहरा करते हैं।
जिला पंचायत सभापति रेणुका राठिया ने कहा कि शिक्षक अपने त्याग और समर्पण से विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं। उनके कार्य शिक्षा की गुणवत्ता और नवीनता को बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण सराफ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्थाई शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोज झा सदैव शिक्षकों के सम्मान एवं विद्यार्थियों की प्रगति के लिए सकारात्मक पहल करते रहे हैं, उनका मार्गदर्शन शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।
इस अवसर पर सम्मानित किए गए शिक्षकों में –
राजेश्वर प्रसाद कश्यप, के एम यादव, टी तिग्गा, धनसाय पाटले, बुधराम गृतलहरे, लक्ष्मण शराफ, नीलकमल पाराशर, हर नारायण पटेल, राजेंद्र वैष्णव, पवन सिंह, नरेंद्र कुमार पटेल, तिहार सिंह, वाल्मीकि प्रसाद देवागन, गुलाब सिंह, जीवन लाल, शिवनारायण, कोमल सिंह, राम सिंह, चैन सिंह, जमुना सिंह, जगराम, रामलाल साहू, राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक डॉ. सुशील तिवारी, जगनाथ हिमधर, गीता हिमधर, धरम लहरे, भूपेंद्र राठौर, मधुलिका दुबे, आदर्श शिक्षक सम्मान प्राप्त ब्रिजलाल चौधरी, शशि विझवार, रामकुमार राजवादे, लीना साहू, संतोषी महत, बलवीर कौर, जय सियाराम, मनोज प्रधान, प्रमिला राज, आदर्श सीएससी श्री लाल सिंह, ओम प्रकाश, रामनारायण जायसवाल, असरफ खान, राजेन्द्र राजवाड़े, सुजीत वैष्णव, तरुण वैष्णव, यादेन कँवर, लतिफ खान, सन्द देवागन, रेशम राजवाड़े, बलवीर सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से –
डॉ. पवन सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा), मनोज झा (अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति करतला), अशोक कंवर (अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला), मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल, ओम प्रकाश साहू, सभापति जिला पंचायत कोरबा रेणुका राठिया, सावित्री कँवर, सभापति लक्ष्मीबाई, रीना सिदार, सूरज नंदे, जनपद सदस्य निरुपमा पाटले, दुलार सिंह राठिया, घनश्याम, रामेश्वर सिंह, सरपंच फूल बाई, आकाश सक्सेना, विष्णु यादव, मयूर पारिक, विश्राम कँवर, कमलेश राय, राकेश यादव, संजु वैष्णव, अजय तिवारी, बीआरसी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में अशोक नायक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
👉 यह समारोह न केवल शिक्षकों के जीवनभर के योगदान को सम्मानित करने का अवसर बना, बल्कि समाज में शिक्षा और शिक्षकों की गरिमा को भी और ऊँचा उठाने वाला साबित हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.