October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नवरात्रि और अग्रसेन जयंती का भव्य उत्सव : भक्ति, शोभायात्रा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। नवरात्रि का प्रथम दिवस कोरबा में आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया। सर्वमंगला मंदिर में माँ आदिशक्ति सर्वमंगला की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जहाँ श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पार्षद ईश्वर पटेल, वैभव शर्मा, भानु यादव एवं राम शंकर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने जिलेवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए भक्ति और एकता का संदेश दिया।

 

 

अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा
इसी दिन सीतामणी, कोरबा से श्री अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में भक्ति और समर्पण का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, राकेश नागरमल अग्रवाल, वैभव शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

 

 

शोभायात्रा में आकर्षक झाँकियाँ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सामाजिक संदेश और आदर्श
अग्रवाल समाज द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने श्री अग्रसेन महाराज के आदर्शों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। अग्रसेन जयंती और नवरात्रि के इन आयोजनों ने जिले में एकता, संस्कृति और सद्भावना का संदेश दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.