October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

22 सितंबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण से गूंजेगा कोरबा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। अग्रवाल समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक महाराजा अग्रसेन जयंती इस वर्ष कोरबा में बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर 2025, सोमवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा। सीतामणी स्थित रोहतास अग्रवाल के निवास पर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा सीतामढ़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे फाटक, मुख्य मार्ग, पावर हाउस रोड, एसएस प्लाजा से होती हुई दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में पहुँचेगी, जहाँ इसका समापन एक विशाल सभा के रूप में होगा।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में रीयल इस्पात एंड पावर लिमिटेड रायपुर के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा स्थल पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। साथ ही जयंती अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अग्रवाल सभा के सचिव गोपाल अग्रवाल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ और महाराजा अग्रसेन की जयंती को ऐतिहासिक बनाएँ।
इस पूरे आयोजन का संचालन मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.