August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा पार्षद दिलीप दास को जान से मारने की धमकी, कई बार घेरकर किया हमला – एफआईआर दर्ज, आरोपी अब तक फरार!

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। जिले में आपराधिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दिलीप दास को कई बार घेरकर जान से मारने की धमकी दी गई। पार्षद का आरोप है कि अभिषेक आनंद शर्मा व उसके साथी लगातार उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते कड़ी कार्यवाही नहीं की गई।


घटना क्रम के अनुसार, जब पार्षद दिलीप दास ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करनी चाही तो उन्हें सीएसईबी पुलिस चौकी रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। इस दौरान अभिषेक शर्मा के गुंडे कोतवाली के बाहर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही पार्षद की गाड़ी थाना से बाहर निकली, उन पर हमला करने का प्रयास किया गया। जान का खतरा देखते हुए पार्षद दास तुरंत पुनः कोतवाली थाना लौटे, जहां से पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की मदद से उन्हें सीएसईबी चौकी तक सुरक्षित पहुंचाया गया। वहां उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पार्षद श्री दास ने बताया कि 27 अगस्त 2025 को विकास नगर क्षेत्र और 30 अगस्त 2025 को आदर्श विहार क्षेत्र में भी अभिषेक शर्मा व उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, आदर्श विहार की घटना के दौरान अभिषेक शर्मा ने उन्हें सीधे तौर पर “17 दिन में जान से मार देने” की धमकी दी और कहा कि “18वें दिन का सूरज तू नहीं देख पाएगा।”
लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर पार्षद दिलीप दास ने 1 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी को लिखित आवेदन देकर अपने एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अभिषेक शर्मा और उसके गुंडों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। एसपी के निर्देश पर कुसमुण्डा थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 285/2025 दर्ज की, जिसमें आरोपी अभिषेक आनंद शर्मा, डिंपल वैष्णव, अश्वनी उर्फ साबू, संदीप शर्मा उर्फ बब्बन, शाहिद कुजूर उर्फ बबला समेत अन्य शामिल हैं। इनके खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 115(2), 351(2), 296, 191(2), 324(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.