February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत टीपी नगर में भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन, 300 से अधिक प्रबुद्धजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में एक भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 300 से अधिक प्रबुद्धजनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर एवं सम्मानपूर्वक प्रबुद्धजनों को कार्यक्रम स्थल तक लाने से हुई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और उनके नेतृत्व में भारत के सतत विकास के बारे में समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को प्रेरित करना रहा।


इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह एवं पवन गर्ग, राज्य मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पार्षद अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता मिशन, वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करने और देश के समग्र विकास में उनके सहयोग को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
👉 इस सम्मेलन ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सार्थक करते हुए सामाजिक समरसता, जनजागरूकता और राष्ट्रहित में जनभागीदारी को नई दिशा दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.