October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“The Keralaa Cafe” का भव्य उद्घाटन, अब कोरबा में मिलेगा प्रामाणिक साउथ इंडियन स्वाद

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। एनटीपीसी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप साडा कॉलोनी में आज The Keralaa Cafe का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और रिबन काटकर कैफ़े का उद्घाटन किया।


यह कैफ़े श्री मनोज थॉमस द्वारा संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से स्वादिष्ट और प्रामाणिक साउथ इंडियन व्यंजनों के लिए समर्पित यह कैफ़े कोरबा के लोगों को नया अनुभव प्रदान करेगा। यहां डोसा, इडली, वड़ा, सांभर जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन शुद्धता और पारंपरिक स्वाद के साथ परोसे जाएंगे।
महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने शुभकामना संदेश में

कहा कि “The Keralaa Cafe क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा और शहरवासियों के लिए यह एक स्वादिष्ट अनुभव बनने जा रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि यह कैफ़े निरंतर प्रगति करे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं दे।”
उद्घाटन समारोह में अंजना सिंह, मनोज राजपूत, लकी नंदा (होटल संचालक) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कैफ़े के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए एक नई सौगात बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.