October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय माहौल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किए भगवान विश्वकर्मा के दर्शन, जिलेवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

1 min read

कोरबा, 18 सितंबर 2025। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा द्वारा घंटाघर के पास भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और शाम को आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। श्री मोदी ने कार्यक्रम में शामिल होकर शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा का दर्शन लाभ लिया और जिलेवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

भजन संध्या में कलाकारों ने भक्ति गीत, जसगीत और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने इस सृष्टि का निर्माण किया, जिसमें पेड़-पौधे, नदियाँ, पहाड़ और प्राकृतिक संरचनाएँ शामिल हैं। आज जो भवन, सड़क और विभिन्न निर्माण कार्य हम देखते हैं, वे कामगार संगठन जैसे परिश्रमी लोगों की मेहनत का परिणाम हैं, जिनमें भगवान विश्वकर्मा का अंश समाहित है।
इस आयोजन में नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अर्जुन गुप्ता, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, नीरज ठाकुर, प्रवीण रत्नपारखी, रामकुमार राठौर, दीपक यादव, समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण समेत भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.