August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नेहरू नगर कुसमुंडा में स्वच्छता अभियान का आयोजन – भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया गायत्री मंदिर परिसर की सफाई

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कोरबा, 17 सितंबर 2025: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नेहरू नगर, कुसमुंडा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अभियान में मंडल महामंत्री विकेश झा, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सुनीता पाटले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सुखदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, रामेश्वर सोनी, गुरदीप सिंह, हेमा शर्मा, पार्षद सरवन यादव, पार्षद राजकुमार कंवर, पार्षद राकेश पटेल, राजेश पटेल, अभिषेक पटेल, अभिलाष यादव, रावेद्र पटेल, जितेंद्र साहू, रितेश सिंह, नीलकंठ, तिलक, कुलदीप साहू, गायत्री मंदिर से चंडी यादव जी सहित क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर गायत्री मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। झाड़ू लगाकर, कूड़ा-करकट हटाकर, और मंदिर परिसर व उसके आस-पास का वातावरण स्वच्छ बनाया गया। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रेरित स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि यह अभियान देशवासियों को स्वच्छता के प्रति सजग बनाता है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के साथ-साथ स्वस्थ समाज की रचना में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हर नागरिक अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए। आज के इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से हम भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में संकल्पित हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता, सेवा व समर्पण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.