August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने सेवा दिवस के रूप में मनाया उत्सव, मानसिक रूप से पीड़ित आश्रमवासियों के बीच भोजन वितरण कर किया सेवा कार्य

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 17 सितंबर 2025: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (CCCI) कोरबा द्वारा सेवा भाव के आदर्श को प्रदर्शित करते हुए विशेष सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपना घर सेवा आश्रम, मिनिमता कॉलेज के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें चैंबर के सदस्यों ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक केक काटकर मनाया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस सेवा दिवस के माध्यम से मानसिक रूप से पीड़ित आश्रमवासियों के लिए विशेष रूप से भोजन वितरण किया गया, ताकि समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा का संदेश व्यापक रूप से फैलाया जा सके।

 

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कोरबा के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, महामंत्री श्री गजानंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री परसराम रमानी, उपाध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में राकेश विश्वकर्मा, रोहणी सुलतानिया, मनीष अग्रवाल, संभाग चंद मनवानी, मनोज जेठानी, राजकुमार ज्ञानचंदानी, रमेश कुमार टेवानी, सुरेश वीधवानी सहित अनेक पदाधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर भगवान श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चलाए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा उत्सव है, और यही भावना हमें समाज के हर वर्ग तक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करती है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को हर नागरिक की प्राथमिकता बनाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि वे समाज सेवा के इस पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।
कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा और भाईचारे के संदेश के साथ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं अर्पित कीं तथा समाज के हर जरूरतमंद की मदद करने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.