प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा: जनजाति बच्चों के बीच मिष्ठान व फल वितरण कर की गई सेवा भावना का उत्सव


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनजाति बच्चों के बीच मिष्ठान और फल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम वनवासी कल्याण आश्रम, कोरबा में बड़े हर्षोल्लास और निस्वार्थ सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में परम आदरणीय श्री गोपाल केडिया जी, श्री कैलाश अग्रवाल जी, श्रीमती संगीता अग्रवाल जी, श्री दिलेंद्र यादव जी, श्री संपत यादव जी, श्री लुकेश्वर चौहान जी, श्री राजा शर्मा जी एवं श्री किशोर गोजे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनोंने जनजाति बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु मिष्ठान वितरण के साथ फल भी वितरित किए।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र

कल्याण के लिए सभी प्रकार से निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा भावना को समर्पित करने का संदेश देता है। यही कारण है कि इस दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर समाज के वंचित वर्ग तक स्नेह और सहयोग की भावना पहुँचाई जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के जयघोष के साथ अपना उत्साह प्रकट किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता व जनकल्याण के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

