August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कमला नेहरू महाविद्यालय में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती, कंप्यूटर व यंत्र-उपकरणों का किया गया तिलक-वंदन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ देवलोक के संरचनाकार और सम्पूर्ण सृष्टि के निर्माता माने जाने वाले देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के निर्देशन में कंप्यूटर साइंस विभाग में विधिपूर्वक पूजा-पाठ का आयोजन हुआ।
भगवान विश्वकर्मा को मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्मा जी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण पृथ्वी सहित देवलोक के नगरों और यंत्रों का निर्माण किया था। हर वर्ष कन्या संक्रांति के पावन अवसर पर इनकी पूजा का विशेष विधान है। पंचांग अनुसार, 17 सितंबर को विशेष शुभ योग बनते हैं, जो हर प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाते हैं।
इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग और प्रयोगशाला में स्थापित सभी कंप्यूटर, कल-पुर्जे व अन्य यंत्र-उपकरणों का विधिपूर्वक तिलक-वंदन कर पूजा अर्चना की गई। पुष्प अर्पित कर भगवान विश्वकर्मा की आरती गाई गई। पूजा के दौरान सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से न केवल उपकरण और मशीनें सुरक्षित रहती हैं, बल्कि नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।
इस प्रकार, यह आयोजन सभी के लिए अनुकरणीय बनकर उभरा और सभी ने मिलकर नवाचार एवं निर्माण के प्रति अपनी श्रद्धा-अर्पण भावना को व्यक्त किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.