प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने दी बधाई
1 min read
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कल 17 सितम्बर को 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जीआज दुनिया भर के राष्ट्र नायकों के आदर्श हैं। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव तो बढ़ाया ही है, भारत के राजनयिक संबधों को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति और दर्शन के आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुम्बकम” को चरितार्थ किया है।
