August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोले, बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाही शुरू

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/📍 कोरबा, 17 सितंबर 2025 – लगातार बढ़ती बारिश और पानी की अत्यधिक आवक को देखते हुए आज मंगलवार सुबह मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोले गए। सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर एवं जलभराव 91.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस समय बांध में पानी की आवक 59,106 क्यूसेक दर्ज की गई थी।
मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से आवश्यक चर्चा व अनुमति प्राप्त होने के उपरांत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। इस कदम से आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक जलस्तर से उत्पन्न हो सकने वाले संभावित खतरे को कम करने का प्रयास किया गया।
स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों का लाभ लेने की सलाह दी गई है। भविष्य में और अधिक जलस्तर वृद्धि की स्थिति में अतिरिक्त कदम उठाए जाने की संभावना है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.