October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ – कोरबा में कटहल गार्डन पर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान व वृक्षारोपण का आयोजन

1 min read

 

कोरबा, 17 सितंबर 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इस सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और अनेक जनकल्याणकारी कार्य बड़े उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन कटहल गार्डन, एम.पी. नगर, कोरबा में प्रातः 7:30 बजे किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में जिले के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं अन्य संगठन भाग लेंगे।
विशेष रूप से यह सेवा पखवाड़ा कोसाबाड़ी मंडल के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूती प्रदान की जा सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाना तथा मानव सेवा के महत्वपूर्ण कार्यों में समाज के हर वर्ग को शामिल करना बताया गया है।
जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों के साथ इस पवित्र आयोजन में बड़े उत्साह और सहयोग से भाग लेकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
डॉ. सिंह ने विशेष रूप से बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्पित दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा व देशभक्ति का संदेश फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
यह अभियान प्रदेश में स्वच्छता, मानव सेवा व हरित क्रांति को बढ़ावा देने का एक अनूठा प्रयास माना जा रहा है।
समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें, ताकि कोरबा जिले को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज की मिसाल बनाया जा सके।
डॉ. राजीव सिंह
जिला संयोजक,
सेवा पखवाड़ा, कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.