August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा का “सेवा ही समर्पण” पखवाड़ा : स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर सहित विविध गतिविधियों का आयोजन

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक “सेवा ही समर्पण” पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पखवाड़ा समाज सेवा के विभिन्न आयामों को समर्पित रहेगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम (वृक्षारोपण), रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग जन सम्मान, लोकल उत्पादों का प्रचार, प्रबुद्ध जन संवाद, प्रधानमंत्री पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, तथा विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का समावेश रहेगा।
इस संबंध में सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिले एवं मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा प्रमुखों को सेवा पखवाड़ा के तहत किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं उत्साहपूर्वक भाग लें, अपितु आम जनमानस को भी इस सेवा पखवाड़ा में जोड़कर समाज को जागरूक करने का संकल्प लें।
श्री ठाकुर ने बताया कि यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए समर्पित गतिविधियों का माध्यम बनेगा। इसके तहत स्वास्थ्य शिविरों में लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा, रक्तदान शिविरों में स्वस्थ नागरिक रक्तदान करेंगे, वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संवर्धन के लिए पौधे रोपित किए जाएंगे, और स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा तथा नागरिकों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी अमित मैशरी के संचालन में सम्पन्न बैठक में विशेष रूप से ललित जयसिंह, गोपी साहू, अकबर अली, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, मनीष चंद्राकर, हरीश ठाकुर, खेमा कुमार सेन, राजीव मिश्रा, सोनू सलूजा, संजय तिवारी, रमेश मिरघानी, जितेंद्र गोलछा, अनिल बाघ, तोषण कुमार साहू, विशाल भरा, रविंद्र सिंह, महेश शर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, गोरेलाल नायक, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बी श्रीनिवास राव, नवीन शर्मा, सतीश छुगानी, अनिल सोनकर, मुकेश पंजवानी, रविंद्र सिंह ठाकुर, आशीष धनगर, गोपाल ठाकरे, संतोष साहू, अनूप खेलकर, अखिलेश कश्यप, प्रणय कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार प्रभारियों का चयन किया गया है ताकि टीमवर्क से मिलकर निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जा सकें। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं को सशक्त रूप से आगे बढ़कर समाज सेवा के इस पखवाड़े में भागीदारी निभाने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान देशवासियों में सेवा भाव और समर्पण की भावना को और भी प्रगाढ़

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.