August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के अंतर्गत आयुर्वेदिक इम्यूनाइज़ेशन कार्यक्रम में बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार द्वारा सशक्त स्वास्थ्य का उपहार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुर्वेद पद्धति से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु विशेष आयुर्वेदिक इम्यूनाइज़ेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2025, बुधवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10,11, महानदी कांपलेक्स, निहारिका रोड, कोरबा) में संपन्न होगा।
इस योजना का उद्देश्य जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर प्राकृतिक और आयुर्वेदिक पद्धति से टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कार्यक्रम में बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके।
विशेष रूप से इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके आयु अनुसार उपयोगी आहार, विहार और स्वास्थ्यवर्धक योग-प्राणायाम के विषय में विस्तृत परामर्श और प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाएगा।
कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अभिभावक पहले से मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क करके निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे भीड़ और लंबी प्रतीक्षा से बचा जा सके तथा सभी बच्चों को सुविधा मिल सके।
🌿 “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के माध्यम से यह पहल पूरे समाज में आयुर्वेद के महत्व को उजागर करने के साथ-साथ बच्चों के सशक्त स्वास्थ्य निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
👉 सम्पर्क सूत्र:
📱 मोबाइल: 9826111738
📍 पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10,11, महानदी कांपलेक्स, निहारिका रोड,

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.