August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों हेतु भव्य कार्यशाला आयोजित की – हर नागरिक तक सेवा पहुंचाने का लिया संकल्प

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार कोसाबाड़ी मंडल ने आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की योजना को सशक्त रूप देने के लिए आज 12 सितंबर 2025 को भव्य कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य आतिथ्य जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया। मुख्य वक्ता संगठन मंडल प्रभारी अजय पाण्डेय एवं जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की।

 

 

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। इन गतिविधियों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोग्राफी का प्रदर्शन, सांसद खेल प्रतियोगिता, वोकल फॉर लोकल अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, चित्रकला प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाना तथा भाजपा की विचारधारा का विस्तार करना बताया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश अग्रवाल व सहसंयोजक अनिल वस्त्रकार ने सभी गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, महिला मोर्चा मनोरमा शर्मा, मंडल महामंत्री द्वेय मिलाप राम बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय वैष्णव, पार्षद ममता यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, मंत्री गोपलाल राठिया, राजमोहिनी भगत, सरस्वती पटेल, शिव जायसवाल, संजीव शर्मा, दिनेश वैष्णव, नीरज सिंह, पुष्प कला साहू, राखी तिवारी, किया सेन गुप्ता, प्रीति चौहान, सोनी सिंह, कृष्णा राठौर, गिरधारी रजक, गणेश, लक्ष्मी जी, सिकेंद्र मसीह, मैनेजर दास, विकास मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, रामकुमार राठौर, रितेश साहू, भरत सोनी, मुन्ना साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

कार्यशाला का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डॉली एन. शंकर ने प्रशिक्षार्थी कौशलेन्द्र, रेखा सोनी, मनीषा यादव, रीतिका झा के सहयोग से किया। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
इस प्रेरणादायक कार्यशाला ने सेवा पखवाड़ा को एक मजबूत आधार प्रदान किया और यह संदेश दिया कि भाजपा की सेवा भावना समाज के हर कोने तक पहुँचाई जाएगी। आगामी कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए पूर्ण उत्साह व समर्पण से योगदान देंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.