August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में मादक द्रव्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई : बालको पुलिस ने 109 प्रकरण दर्ज कर किया कानून का कड़ा प्रवर्तन”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। बालको पुलिस मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है। विशेष रूप से वाहन चालकों द्वारा मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि दिनांक 11 सितंबर 2025 को चलाए गए विशेष अभियान में 109 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 355 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन व परिवहन से जुड़े कुल 97 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनसे अब तक 9.70 लाख रुपए का सम्मन शुल्क वसूल किया गया है।
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री, सेवन व परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। ग्रामीणों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिवार और समाज की भलाई के लिए मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन न चलाएं और कानून का पालन करें।
इस अभियान में थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक माखन लाल पात्रे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर, आरक्षक सलामुद्दीन, आरक्षक राजेंद्र यादव और आरक्षक नवरतन सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि समाज से नशा व मादक पदार्थों के कारण होने वाली दुर्घटनाएं और अराजकता पूरी तरह से समाप्त हो सके।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.