February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा से डोंगरगढ़ एवं मेहर के लिए दुर्गा पूजा/नवरात्रि विशेष ट्रेन चलाने की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। आगामी दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि पर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालु कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों से डोंगरगढ़ (माँ बम्लेश्वरी मंदिर) एवं मेहर (माँ शारदा देवी मंदिर) की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इन तीर्थ स्थलों के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को लंबा चंपा/बिलासपुर होते हुए जाना पड़ता है। इससे समय, धन और असुविधा में वृद्धि हो जाती है।
अखिल अग्रवाल, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं जिला ताइकांडो संघ कोरबा के अध्यक्ष, ने 11 सितंबर 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर को नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर कोरबा–डोंगरगढ़ एवं कोरबा–मेहर के लिए विशेष ट्रेन चलाने हेतु निवेदन पत्र प्रेषित किया।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि—
➤ कोरबा–डोंगरगढ़ के लिए दुर्गा पूजा/नवरात्रि विशेष ट्रेन चलाई जाए।
➤ कोरबा–मेहर के लिए दुर्गा पूजा/नवरात्रि विशेष ट्रेन चलाई जाए।
इन विशेष ट्रेनों के संचालन से—
✔ श्रद्धालुओं को सीधे, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
✔ त्यौहार के अवसर पर बढ़े यात्री दबाव को संभालने में रेलवे को भी सहूलियत होगी।
✔ स्थानीय जनता की लंबे समय से लंबित मांग भी पूरी होगी।
अखिल अग्रवाल ने इस मांग पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है। इस प्रकार की ट्रेन सेवा से धार्मिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे बिना अतिरिक्त कठिनाई के सुरक्षित रूप से अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.