October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर, पदाधिकारियों से करेंगे महत्वपूर्ण बैठकें और रणनीति पर करेंगे विचार-विमर्श

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर, 11 सितंबर 2025 – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा 12 सितंबर से चार दिवसीय बस्तर संभाग प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर क्षेत्र के विभिन्न जिलों का दौरा कर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा 12 सितंबर की सुबह कांकेर पहुँचेंगे, जहाँ वे जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। इसी दिन शाम को श्री टिकरिहा कोंडागांव जिले का दौरा करेंगे और वहाँ भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेंगे। रात्रि विश्राम उनके कोंडागांव प्रवास पर होगा।
13 सितंबर की सुबह राहुल टिकरिहा जगदलपुर पहुंचेगे और बस्तर जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन सशक्तिकरण की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर में जगदलपुर में आयोजित सम्भागीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ श्री टिकरिहा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और युवाओं को संगठन से जोड़ने के कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की जाएगी।
14 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। विशेष रूप से दंतेवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में उनका रात्रि विश्राम होगा। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित है।
अंतिम दिन 15 सितंबर को श्री टिकरिहा सुकमा जिले का भ्रमण करेंगे और शाम को नारायणपुर जिले में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम नारायणपुर में रहेगा।
इस चार दिवसीय प्रवास का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश बढ़ाना और युवाओं को भाजपा से जोड़ना बताया जा रहा है। साथ ही आगामी चुनावी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक निर्णय भी इस दौरे के दौरान लिए जाने की संभावना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.