August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में दुगनी वृद्धि का स्वागत, रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को व्यक्त किया हार्दिक आभार

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायगढ़, 11 सितंबर 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान निधि में सम्मान राशि को दोगुना बढ़ाने के निर्णय का रायगढ़ प्रेस क्लब ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया कर्मियों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह की बजाय 20 हजार रुपए प्रतिमाह की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
यह निर्णय विशेष रूप से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा ने बताया कि यह कदम छत्तीसगढ़ सरकार की पत्रकार समुदाय के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस निर्णय को प्रदेश के पत्रकार समुदाय के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और समझदारी भरी नीति माना। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाला सहयोग दोगुना होकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा तथा उनके योगदान को सशक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।
रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व क्षमता एवं पत्रकारों के कल्याण की दृष्टि से यह निर्णय भविष्य में भी पत्रकारिता क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा। सभी ने आशा जताई कि आगामी समय में भी पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए इसी प्रकार के सकारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.