July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाराणा प्रताप नगर वार्ड 27 में 5 लाख रुपये के पेपर ब्लॉक एवं आरसीसी कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न, नगर के गणमान्य जन उपस्थित

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा, 11 सितंबर 2025 – महाराणा प्रताप नगर वार्ड क्रमांक 27 में विकास कार्य की शुरुआत का महत्वपूर्ण अवसर बना, जब प्रमुख पेपर ब्लॉक एवं आरसीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिपूर्वक संपन्न किया गया। इस शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन समारोह में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री मिला बरेट, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय वैष्णव जी, पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मपाल सोलंकी, जुगल पालीवाल जी, मनीषा काकड़े, एसके झा, बल मंडल दास जी, नगर निगम अधिकारीगण सहित वार्ड के सभी वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

 

 

समारोह में विशेष रूप से महिला समाजसेविकाएँ – ममता यादव, वर्सा श्रीवास्तव, सीमा साहू, रेवती चंद्रा, शिव कुमारी साहू, कल्याणी वर्मा, श्यामसुंदर देवी, सुष्मा सिंह, सुमी दत्ता, शिवानी मडल – ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।
यह पेपर ब्लॉक एवं आरसीसी कार्य, जिसकी लागत लगभग 5 लाख रुपये है, वार्ड के आधारभूत संरचना विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय जनता को बेहतर सड़क और निर्माण सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिक जीवन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्षद श्रीमती वर्षा वैष्णव ने कहा कि यह कार्य क्षेत्रवासियों की बेहतरी के लिए किया जा रहा है और आने वाले समय में भी लगातार ऐसे विकास कार्य करवाए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्यजनों का धन्यवाद किया, जिनकी सहभागिता से यह आयोजन सफल हुआ।
इस प्रकार विकास कार्य की नींव रखते हुए सामाजिक सौहार्द और प्रगति का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.