July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय बिंझरा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बिंझरा। आज दिनांक 9 सितंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय बिंझरा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष मंचीय कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती माता और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पूजा अर्चना से हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों तथा विशेष अतिथियों का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया। विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गीत, नाटक व वक्तृत्व प्रतियोगिता शामिल थी। छात्रों ने अपने मंचीय प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षक दिवस के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षक सम्मान की भावना विकसित करना तथा विद्यालय को एक सकारात्मक शिक्षा वातावरण प्रदान करना है।
इस अवसर पर शिक्षकगण और अतिथिगण ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी ने मिलकर शिक्षक दिवस की मधुर यादें संजोईं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.