July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रणय राही जी की माताजी श्रीमती बीना राही का निधन, शोक की लहर”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। रिटायर्ड बालको कर्मी श्री बीएल राही की धर्मपत्नी श्रीमती बीना राही का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। श्रीमती बीना राही, आईटी कॉलेज कोरबा के रजिस्ट्रार एवं ट्रिपल ई विभाग के विभागाध्यक्ष प्रणय राही जी की प्रिय माताजी थीं।
उनके निधन से परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक गहरे शोक में डूब गए हैं। वे अपने पीछे दो पुत्र, पोते-पोती सहित एक स्नेहपूर्ण परिवार छोड़ गईं। उनकी अंतिम यात्रा पोड़ी बहार मुक्तिधाम में सम्पन्न की गई, जिसमें परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे।
शोक संवेदनार्थ 17 सितंबर को दशगात्र और 21 सितंबर को तेरहवीं कार्यक्रम आईटी कॉलेज परिसर स्थित निवास मकान संख्या ई-1 में आयोजित किया जाएगा।
ईश्वर उन्हें आत्मा को शांति प्रदान करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.