February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जीएसटी 2.0 सुधार से छत्तीसगढ़ में आएगा आर्थिक क्रांति का दौर, धरमलाल कौशिक बोले – किसानों, उद्योगों और समाज को मिलेगा अभूतपूर्व लाभ

 

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू हो रहा देश के आर्थिक ढांचे का सर्वाधिक संवर्धन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 09 सितम्बर 2025 – भाजपा जिला कार्यालय तिलक भवन में आयोजित भव्य प्रेस वार्ता में माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देने वाले जीएसटी 2.0 सुधार की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में क्रांतिकारी जीएसटी व्यवस्था की शुरुआत ने देश को एक एकीकृत कर प्रणाली प्रदान की थी। अब जीएसटी 2.0 सुधार से भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर मजबूती से अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक सुधार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और समस्त क्षेत्रीय हितधारकों को लाभान्वित करेगा।
विशेष रूप से उन्होंने उल्लेख किया कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग (एमएसएमई) को दी जाने वाली बड़ी राहत से नए उद्योगों का विकास सुनिश्चित होगा। वस्त्र उद्योग और हस्तशिल्प क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन मिलने से परंपरागत शिल्पकारों व कारीगरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसानों के लिए यह सुधार क्रांतिकारी साबित होगा, क्योंकि अब ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर पर मात्र 5% कर लागू होगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा उत्पादों पर कर समाप्त कर सामाजिक सुरक्षा को सशक्त किया जा रहा है।
धरमलाल कौशिक जी ने बताया कि उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन के चलते छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से 6200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने जीएसटी काउंसिल को संघीय लोकतंत्र का सफलतम उदाहरण बताया, जिसमें निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के अथक प्रयासों को भी उन्होंने सराहा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा –
“जीएसटी 2.0 सुधार देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। यह किसानों, उद्योगपतियों और आम जनता के जीवन को सशक्त बनाएगा। हम समृद्धि, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के नए द्वार खोलने के लिए तैयार हैं।”
प्रदेश में जीएसटी 2.0 सुधार को लेकर व्यापक उत्साह का वातावरण बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुधार छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। आगामी समय में इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में उद्योगों का उदय, कृषि का सशक्तिकरण और आम जनता के लिए सामाजिक सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.