July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक – मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था जारी”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा  माना जा रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से कोरबा कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्रीगण, प्राधिकरण सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा बैठक के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष रूप से मुख्यमंत्री जी के बाइट कार्यक्रम के लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सुरक्षा कारणों से मीडिया का प्रवेश कलेक्ट्रेट के गेट नम्बर एक (एटीएम के बगल स्थित प्रवेश द्वार) से निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे उक्त प्रवेश द्वार से प्रवेश कर कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में स्थित वातानुकूलित आडिटोरियम में बैठें।
बैठक के समाप्त होते ही सभी मीडिया प्रतिनिधियों को निर्धारित स्थान पर आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे मुख्यमंत्री महोदय का बाइट प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों से संबंधित सभी फोटो व वीडियो जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराए जाएंगे।
साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि कलेक्ट्रेट परिसर में सशक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे दोपहर 12 बजे तक अपनी उपस्थिति निर्धारित स्थान पर समय पर दर्ज कर बैठक में बैठने की कृपा करें।
यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित व प्रभावी तरीके से संपन्न हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.