July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को करेंगे मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक – कलेक्टर ने तैयारियों का किया विस्तृत निरीक्षण”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, प्राधिकरण के सदस्य, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी भाग लेंगे।
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण में कोरबा, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिले सम्मिलित हैं। प्राधिकरण में कुल 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होकर राज्य के आदिवासी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, सुझाव व शिकायत प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बैठक की गरिमामय और सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी एवं व्हीवीआईपी अतिथियों के लिए निर्धारित विश्राम गृहों का व्यक्तिगत निरीक्षण लाइजनिंग अधिकारियों द्वारा कराया जाए।
कलेक्टर श्री वसंत ने यह भी निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलने वाले हितग्राहियों की पूरी सूची तैयार रखी जाए। साथ ही पेयजल, विद्युत, पार्किंग, बेरिकेडिंग, रोड क्लीयरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया और कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की।
यह बैठक आदिवासी विकास की दिशा में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें विभिन्न जिलों के समेकित विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्यों को परिभाषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक छत्तीसगढ़ राज्य के समावेशी विकास के लिए एक मजबूत कदम साबित होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.