August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जया चौहान ने परंपरा को तोड़ा, पिता के पिंडदान में निभाया बेटों का कर्तव्य, विधायक जांगड़े व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

 

सारंगढ़, 06 सितंबर 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बरमकेला के ग्राम बोरे निवासी कु. जया चौहान ने समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने पिंडदान जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार का साहसिक रूप से निर्वाह किया, यह संदेश देते हुए कि बेटियां बेटों से किसी भी रूप में कम नहीं।
शुक्रवार शाम को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, पूर्व सरपंच प्रेमकुमार सारथी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवकृष्ण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जया चौहान के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जया के साहस और समाज को दिया गया प्रेरक संदेश सराहा।
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि जया चौहान ने परंपरागत सोच को चुनौती दी और नए सामाजिक मूल्यों को जन्म दिया। यह कदम न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि ऐसे नारी साहस को हमेशा समर्थन मिलेगा।
जया चौहान की यह पहल “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को सार्थक बनाती है। उनकी संवेदनशीलता व हिम्मत ने यह स्पष्ट किया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परंपराओं को नई दिशा दे सकती हैं। यह घटना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर हमेशा याद रखी जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.