तीन मासूम बच्चों की असमय मृत्यु पर मंत्री लखन लाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया गहरा शोक व्यक्त


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ 06 सितंबर 2025 – 05 सितंबर 2025 को पुलिस कॉलोनी में एक अत्यंत दर्दनाक घटना ने समूचे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया, जब तीन नन्हें मासूम बच्चों का तालाब में डूबने से असमय निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना पूरे समाज के लिए गहरी क्षति और अपूरणीय दु:ख लेकर आई।

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने तत्परता से पुलिस अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
अगले दिन, 06 सितंबर 2025 को मंत्री श्री लखन लाल देवांगन पुलिस लाइन कॉलोनी पहुँचे। उन्होंने दिवंगत बच्चों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस मौके पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत जी भी उपस्थित रहीं। दोनों ने शोकाकुल परिवारजनों से संवाद किया, उन्हें सांत्वना दी और कठिन समय में सबल बने रहने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, विशाल सचदेवा, श्री अभिषेक पालीवाल और श्री अनिल यादव भी उपस्थित थे।
मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “यह एक अमानवीय और दुखद घटना है, जिसने हमें भावविभोर कर दिया है। इन मासूमों की अकस्मात विदाई अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।”
समाज के सभी प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।

